पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सहित पांच नक्सली हथियार के साथ चढ़े खूंटी पुलिस के हत्थे

झारखंड देश
Spread the love

खूंटी। नए वर्ष के पहले दिन खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

गिरफ्तार नक्सलियों के नाम पीएलएफआइ एरिया कमांडर मोहम्मद उमर, इम्तियाज खान, राहुल सिंह तथा कृष्णा पान हैं, जबकि एक नक्सली नाबालिग है। पुलिस ने एक देसी कार्बाइन, एक नकली देसी कार्बाइन, 315 बोर की चार जिन्दा गोली, 7.62 बोर की दो जिन्दा गोली, दो पर्चा और तीन चंदा रसीद, एक बाइक और चार मोबाईल फोन जब्त किये हैं।