indian-railway

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, ये ट्रेनें रहेगी रद्द, इसका बदला रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत कोटशिला-राजाबेड़ा रेलखंड पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी। इनमें से कुछ रद्द रहेगी। कई का रूट बदला गया है।

ये ट्रेनें रद्द रहेगी

ट्रेन संख्या 13319 / 13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस 11 अगस्‍त, 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12019/12020 हावड़ा-रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 11 अगस्‍त, 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 11 अगस्‍त, 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 11 अगस्‍त, 2022 को रद्द रहेगी।

इसका रूट बदला

ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 11 अगस्‍त, 2022 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा-राजाबेड़ा-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी होकर चलेगी।