ऑक्सफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों को अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मिला स्वर्ण पदक

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • साईंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने शिक्षकों को किया सम्‍मानित

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के दो छात्रों प्रतीक कुमार साहा को अंडर-17 और निकेत राज तिर्की को अंडर-19 तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता। इसका आयोजन नेपाल के पोखरा में 17 अगस्त से 19 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने विजेता छात्रों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि विद्यालय को इन दोनों छात्रों पर गर्व है। भविष्य में इन्हें तथा इनके साथ-साथ विद्यार्थियों को अधिक से अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों में प्रतिभाओं की प्रचुरता है। आवश्यकता है उन्हें समय-समय पर निखारते रहने की। उन्होंने तीरंदाजी शिक्षक प्रेम पूर्ति को शुभकामनाएं दी।

उप प्राचार्य केआर झा ने कहा कि आज हम सभी विद्यालय परिवार को इन दोनों छात्रों पर गर्व है कि इन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने आगे भी इसी तरह स्वयं तथा अपने परिवार का नाम रौशन करते रहने की सलाह भी दी।

इसके साथ ही साईंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से शिक्षकों की विशेष सहभागिता के लिए केआर झा, राजकिशोर शर्मा, श्रीमती कुमारी वीणा, सुश्री श्वेता गुहा, अशोक प्रसाद सिंह, श्रीमती सोमा लाहिरी और सूरज कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।