रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की औपचारिकता भर होनी बाकी है। सब कुछ तय हो चुका है। राज्यपाल रमेश बैस के अनुशंसा पत्र मिलते ही चुनाव आयोग आदेश जारी कर देगा।
अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा। क्या मुख्यमत्री हेमंत सोरेन दोबारा मुख्यमंत्री चुने जायेंगे। झारखंड के राजनीति की दिशा क्या होगी।
यहां बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में निर्वाचन आयोग की चिट्ठी राज्यपाल को मिल चुकी है। हेमंत सोरेन बरहेट से विधायक हैं।