उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन की प्रदेश सचिव बनी मयूरी

अन्य राज्य देश
Spread the love

हेमंत वर्मा

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस नेत्री मयूरी सिंह को उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर कई लोगों ने बधाई दी है।

मयूरी सिंह को दुर्ग संभाग के जिला और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति एवं उनकी कार्यकारिणी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में ग्राम पंचायत स्तर पर उपभोक्ता मित्र भी बनाए जाएंगे।

बताते चलें कि मयूरी सिंह जिले में कर्मठ और सेवाभावी नेत्री के रूप में जानी जाती है। वर्तमान में वह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आईटी सेल और सोशल मीडिया एवं पीसीसी राजनांदगांव-खैरागढ़ जिला महासचिव महिला कांग्रेस पद के दायित्व व जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रही है।