सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में मनाई गई जन्‍माष्‍टमी

झारखंड
Spread the love

  • बच्चों ने प्रस्तुत की श्री कृष्ण की बाल लीलाएं

रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्राइमरी कक्षा से लेकर नवम तक के बच्चों ने जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने श्रीकृष्ण और गोपियों का रूप धारण कर अनेक प्रकार की बाल लीलाएं प्रस्तुत की।

बड़े बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। एक दूसरे को माखन मिश्री खिलाई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बधाई दी।