Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

15 जुलाई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कोई फैसला लेने में समर्थ होंगे। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद हो सकता है। अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के किसी काम में थोड़ी रूकावट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। कोई छुपी हुई खूबी दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)

कोई नया कार्य मिल सकता है। विज्ञान विद्यार्थी के लिये दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। स्वाथ्य उत्तम रहेगा। सहयोगी या प्रेमी एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। रूके हुए काम भी पूरे होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सुधारात्मक रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जीवनसाथी भावनाओं को समझेंगे। मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में पूरी सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रॉपर्टी डीलर्स की डील पक्की हो जायेगी। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकते हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। कुछ दिनों से कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे। उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए। किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे। परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थी के लिए दिन समान्य रहने वाला है। मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। समझदारी के साथ काम करेंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

सकारात्मक सोच सफलता दिलाने में मदद करेगी। दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

संभलकर फैसला लेने से धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से थोड़ा परेशान रहेंगे। धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में मान-सम्मान बनाये रखने के लिये कोशिशें जारी रखनी होगी। घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है। गुससे और जुबान पर सयम रखें। विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरूरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग मदद के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

समय लगभग सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर फैसला दृढ़ रखेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में एक अलग पहचान बनेगी। घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे, जिससे मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से अच्छा महसूस करेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)