रहें सतर्क, झारखंड के 20 जिलों तक फिर पहुंच गया कोरोना

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। सतर्क रहें। झारखंड में फिर कोरोना पैर पसार रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में इसकी पहुंच 20 जिलों तक हो गई है। सबसे अधिक मामले राजधानी रांची में दर्ज किये गये हैं। पूर्वी सिंहभूम और देवघर में भी 100 से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

विभाग के अनुसार राजधानी रांची में 14 जुलाई को 62 नये मरीज मिले। इलाज के बाद 31 मरीजों को डिस्‍चार्ज किया गया। इसके साथ ही यहां एक्टिव मरीजों की संख्‍या 384 हो गई है। अब तक पॉजिटिव केस 1,14,703 हो गये हैं। गढ़वा, लोहरदगा, पाकुड़ और साहिबगंज में फिलहाल एक भी एक्टिव मरीज नहीं हैं।

डॉक्‍टरों के मुताबिक कोरोना के फिर से सक्रिय होने को लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्‍होंने लोगों को सलाह दी है कि सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क का उपयोग जरूर करें। इधर-उधर नहीं थूंके। बच्‍चों और बूढ़ों का खास ख्‍याल रखें। समय पर कोरोना का टीका जरूर लें।

ये है स्थिति