साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के नजदीक बनेगा आरओबी

झारखंड
Spread the love

रांची। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के नजदीक आरओबी बनेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरओबी के लिए 38 करोड़ 24 लाख 78 हज़ार 944 रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी। कुल राशि में राज्य की हिस्‍सेदारी के 23 करोड़ 41 लाख 68 हजार 682 रुपये की अग्रिम निकासी कर रेलवे मंत्रालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के नजदीक एलसी नंबर 82-बी/टी के स्थान पर पथ ऊपरी पुल (आरओबी) के निर्माण के लिए 38 करोड़ 24 लाख 78 हजार 944 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसी राशि में भू अर्जन और पहुंच पथ का निर्माण खर्च भी शामिल है।

मुख्‍यमंत्री ने इस राशि में राज्य की हिस्‍सेदारी के 23 करोड़ 41 लाख 68 हजार 682 रुपये (भू अर्जन सहित) के वहन की स्वीकृति दे दी है। उक्त राशि (भू अर्जन राशि को छोड़कर) की अग्रिम निकासी करते हुए रेल मंत्रालय को उपलब्ध कराने की भी मंजूरी दे दी है।