जोहान्सबर्ग के बार में फायरिंग, 14 लोगों की मौत, पुलिस ने कही ये बात

दुनिया
Spread the love

साउथ अफ्रीका। साउथ अफ्रीका से दिल दहलाने वाली एक बड़ी खबर आ रही है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जोहान्सबर्ग के बार में फायरिंग की गयी है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी है।

पुलिस ने फायरिंग के संबंध में जानकारी दी है कि जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में घटना हुई है। यहां ताबड़तोड़ गोलीबारी की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि यहां एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक ग्रुप आया और बार के गार्ड्स पर गोलियां दाग दीं।