सीएमपीडीआई में विशेष अभियान 3.0 के तहत हो रही विभिन्न गतिविधियां

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआई के रांची स्थित मुख्यालय एवं देश के 6 राज्यों में स्थित इसके सभी क्षेत्रीय संस्थानों में विशेष अभियान 3.0 के तहत विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों के अंदर और आसपास सफाई अभियान, अवांछित व अनावश्यक फाइलों को हटाने के लिए भौतिक फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा, स्क्रैप का निपटान एवं खाली स्थानों का प्रभावी उपयोग और लोगों के बीच स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

विशेष अभियान 3.0 की शुरुआत 15 सितम्बर से तैयारी चरण के साथ प्रारंभ हुआ और 30 सितम्बर, 2023 को समाप्त हुआ। प्रारंभिक चरण में सीएमपीडीआई के स्वच्छता अभियान के लिए 32 स्थलों व स्थानों की पहचान की गयी। इसमें 51 हजार 5 सौ अठारह वर्ग फुट के क्षेत्र को कार्यान्वयन चरण के दौरान यानी 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक साफ किया जाना था।

अब तक, सीएमपीडीआई ने इस अभियान के तहत 8 स्थलों/स्थानों को साफ किया है। इससे विभिन्न राज्यों में फैले 13 हजार चार सौ चौरानवे वर्ग फुट क्षेत्र को स्वच्छ कराया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।