हटिया-दुर्ग एक्‍सप्रेस में यात्र‍ियों को मिलती रहेगी ये सुविधा

झारखंड
Spread the love

रांची। हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अच्‍छी खबर। इन यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी की गई है। ट्रेन में अस्थायी रूप से लगाए गए अतिरिक्त वातानुकूलित फर्स्ट क्लास और वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच के संयोजन अवधि मे विस्तार किया गया है।

ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में 5 जुलाई, 2022 से 29 सितबंबर, 2022 तक 1 अतिरिक्त वातानुकूलित फर्स्ट क्लास और वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग-हटिया द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में 6 जुलाई, 2022 से 30 सितंबर, 2022 तक 1 अतिरिक्त वातानुकूलित फर्स्ट क्लास और वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच लगाया जाएगा।