रांची वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ सुशील प्रसाद को मिला नेशनल अवार्ड

झारखंड
Spread the love

  • पोल्ट्री विज्ञान में ज्ञानवर्धक और सूचनात्मक लेखन के लिए मिला सम्‍मान

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित रांची वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ सुशील प्रसाद को विश्व अंडा दिवस 14 अक्टूबर, 2022 के मौके पर ऑनलाइन माध्यम से नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ प्रसाद को यह अवार्ड पोल्ट्री विज्ञान विषय पर ज्ञानवर्धक और सूचनात्मक उत्कृष्ट लेखन के लिए दिया गया है। इस अखिल भारतीय लेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय संस्था पशुधन प्रहरी ने 15 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 के बीच किया था।

डॉ सुशील प्रसाद आईसीएआर- एआईसीआरपी पोल्ट्री प्रजनन परियोजना के प्रधान अन्वेंषक भी हैं। वह दशकों से पोल्ट्री प्रजनन के शोध कार्य से जुड़े हुए है। पोल्ट्री क्षेत्र में इनके द्वारा विकसित संकर नस्ल झारसीम है। यह बेक यार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में काफी प्रचलित है।

देशी पोल्ट्री की अपेक्षा झारसीम नस्ल में अधिक मांस एवं अंडा उत्पादन की वजह से स्थानीय किसान इसे काफी पसंद करते है। यह नस्ल पुरे झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल में भी काफी प्रचलित हो रहा है।

नेशनल अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने काफी खुशी जाहिर की। डॉ सुशील प्रसाद को बधाई दी। उन्होंने डीन वेटनरी के इस उपलब्धि को सभी वेटनरी छात्रों के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बताया।

इस सफलता पर डॉ प्रसाद को पशु चिकित्सा संकाय के प्राध्यापक डॉ एमके गुप्ता, डॉ जगरनाथ उरांव, डॉ आलोक कुमार पांडे, डॉ रबिन्द्र कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ राजू प्रसाद सहित पीजी एवं पीएचडी छात्रों ने भी बधाई दी।