युवा दिवस पर नाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

नाला (जामताड़ा)। नेहरू युवा केन्द्र नाला प्रखंड की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपराजिता यादव के नेतृत्व में पूरे प्रखंड क्षेत्र में 12 जनवरी से युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को बंदरडीहा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवतियों ने देशभक्ति गीत पर आकर्षक नृत्य पश किया। देशभक्ति गीत, भाषण और आकर्षक रंगोली प्रस्तुत किया। मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने युवा के प्रेणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि स्वामी जी का प्रसिद्ध नारा ‘उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो’ को याद कर हमे निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

अपराजिता ने कहा कि 12 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजि‍त किये जाएंगे। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति होती है। इसलिए हमें अपने देश को शिखर तक पहुंचाने के लिए आगे आना होगा।