Jharkhand Weather

Jharkhand : एक से तीन घंटे में इन जिलों में बारिश और वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के इन जिलों के लिए लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज गति से हवा चलेगी। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। एहतियात बरतें।

इस मौसम को देखते हुए केंद्र ने सलाह भी जारी की है। लोगों से सुरक्षित जगहों में शरण लेने की बात कही है। पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने का सुझाव दिया है। बिजली के खंभों से दूर रहने की बात कही है। किसानों को खेतों में नहीं जाने और मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करने की सलाह दी है।