श्रीलंकाः इनके साथ आधी रात को देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया, जानें आगे

दुनिया
Spread the love

श्रीलंका। बड़ी खबर यह है कि श्रीलंका के आर्थिक- राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आधी रात को देश छोड़कर भाग गये हैं। श्रीलंका में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राजपक्षे परिवार के साथ मालदीव पहुंच गये हैं।

वहां वह कुछ दिन रहेंगे। इसके बाद वह दुबई जा सकते हैं। राजपक्षे ने इस्तीफा दिया है या नहीं इसपर अभी भी कंफ्यूजन बरकरार है।

राष्ट्रपति बीते शुक्रवार से गायब थे, उनको किसी सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा गया था। इस बीच 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की तैयारी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, गोटबाया अपनी आखिरी मंजिल पर पहुंचने के बाद ही इस्तीफा देंगे। वह मालदीव से साउथ एशिया के किसी देश में जाएंगे। वहां से अपनी आखिरी मंजिल की तरफ निकलेंगे, जिसके बारे में अबतक कुछ साफ नहीं है। श्रीलंका से राजपक्षे का यूं आधी रात को जाना सबकी आंखों में खटक रहा है।

दरअसल, इससे पहले राजपक्षे के भाई बासिल ने देश छोड़ने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम हो गये थे, लेकिन अब उनके भाई गोटबाया राजपक्षे वहां से निकल गये हैं।