jharkhand : इन जिलों में एक से तीन घंटे में वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में आने वाले एक से तीन घंटे में वजपात होने की आशंका है। बारिश होने की उम्मीद भी है। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले एक से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इसका असर बोकारो, दुमका, हजारीबाग, गुमला, पलामू, रांची, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, देवघर, गोड्डा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा जिले के कुछ भागों में पड़ेगा।

केंद्र ने मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान किया है। सभी से सुरक्षित स्‍थानों पर चले जाने की बात कही है। सलाह दी है कि पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।