डीलर पर रा‍शन नहीं देने और कटौती करने का आरोप लगाया लाभुकों ने

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की मनमानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। डीलर लाभुकों के राशन से 2.5 किग्रा तक की कटौती कर रहे हैं। एक डीलर की शिकायत का मामला ठंढा नहीं होता कि दूसरा गर्म हो जाता है। अब गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत सनपुरा के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नरेश राम का मामला प्रकाश में आया है।

लाभुकों का आरोप है कि डीलर राशन देने से इनकार कर रहे हैं। जुलाई के राशन की डीलर ने कालाबजारी कर दी है। राशन मांगने पर कहते हैं कि जहां जाना है जाओ। मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह के आरोप डीलर पर आरोप हमेशा लगते रहते हैं। शिकायत भी संबंधित पदाधिकारी से की जाती है। हालांकि वे इसपर संज्ञान नहीं लेते हैं। कार्रवाई नहीं होने से डीलरों में मनमानी बढ़ती जा रही है।

डीलर पर आरोप लगाने वालों में सुदर्शन मेहता, सुदामा मेहता, गया मेहता, श्रवन मेहता, रामप्रीत मेहता, चंद्रदेव मेहता, नन्हकू मेहता, प्रमिला देवी, सुजंती देवी, रीता देवी, सीता देवी, जितेंद्र चौधरी, शिवनाथ मेहता, शीला देवी, रामसेवक पासवान, शंभू मेहता, भगवान मेहता, सुजीत कुमार, अमित कुमार मेहता, नरेश मेहता, गौतम कुमार चौधरी, परमेश्वर मेहता, अरविंद कुमार, कृष्ण मेहता, सुदेश्वर मेहता, राकेश कुमार मेहता, विजय मेहता, संजय मेहता, जितेन्द्र मेहता, भुनेश्वर मेहता, विश्वनाथ चौधरी, नागेंद्र मेहता, जदू पासवान, सुमित्रा देवी, संजीता कुमारी, सविता कुमारी, जय कुमारी देवी, बचिया कुंवर, कुटमी कुंअर, बच्चिया देवी, प्रभा देवी, शारदा देवी, शांति देवी, जयवंती देवी, रिंकू देवी, तारा देवी, सोमारी  देवी, सरोजा देवी, रानी देवी, संगीता देवी, चम्पा देवी, रम्भा देवी, राधा कुंवर सहित कई लाभुकों का नाम शामिल है।

मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता ने कहा कि डीलर द्वारा राशन का उठाव कर कालाबजारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत लाभुक केवल जनवितरण प्रणाली की दुकान के राशन पर निर्भर हैं। ऐसे भी सुखाड़ की स्थिति से गरीब व्यक्ति त्रस्त हैं। ऐसी विपरीत स्थिति में लाभुकों को डीलरों द्वारा पूरी की पूरी राशन बिना कोई कटौती के दिया जाना चाहिए।

डीलर पुत्र ने मुखिया को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि  जुलाई महीने का राशन उठाव नहीं हो पाया है। बुधवार तक राशन का उठाव होगा। इसके बाद लाभुकों के बीच राशन का वितरण कर दिया जाएगा।