त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा, कही ये बात…

अन्य राज्य देश
Spread the love

त्रिपुरा। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है। शुक्रवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। अब वे पार्टी के एक अनुशासित सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे।

हालांकि उन्होंने नए सीएम कौन होगा, इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। बिप्लव देव को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है। दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी। विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। मालूम हो कि अगले साल 2023 में राज्य में चुनाव होने हैं। गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल हो सकते हैं।

इस्तीफे के बाद वे संगठन में किसी पद को संभाल सकते हैं। वहीं बिप्लव के इस्तीफे के बाद शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें नए सीएम को लेकर चर्चा होगी। वहीं भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बिप्लब देब 2018 में सीएम बने थे।