श्री साईं महोत्सव 16 मई को, भक्‍तों को आमंत्रित करने निकला प्रचार वाहन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। ओम श्री साईं सेवा मंडल, रांची के तत्‍वावधान में पुनदाग स्थित श्री साईं धाम में 16 मई को श्री साईं महोत्सव हो रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देने और भक्‍तों को आमंत्रित करने सोमवार को रांची के रातू रोड श्री साईं मंदिर से प्रातः 9 बजे प्रचार वाहन रवाना किया गया। बेड़ो के साईं मंदिर के मुख्य पुजारी ने पूजन कर इसे रांची के कई जगहों पर प्रचार के लिए भेजा।

अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार ने बताया महोत्सव की पूरी जानकारी इससे दी जाएगी। रांची के कई हिस्सों में जाकर यह प्रचार वाहन भक्तों को आमंत्रित  करेगा। पूरा कार्यक्रम साईं धाम में बाबा के दरबार में होगा। इस अवसर पर 16 मई को पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह साईं धाम से जगन्नाथ मंदिर तक जाएगी। पुनः साईं धाम पहुंचेगी। कई जगहों पर पालकी शोभायात्रा का स्वागत भी किया जायेगा।

शिरडी धाम के पुरोहितों के सानिध्य सुबह 10 बजे 11 विवाहित जोड़ियों के संग उपस्थित भक्तों के साथ पूजन एवं हवन का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती के साथ बाबा को भंडारे का भोग लगाया जायेगा।

महोत्सव संयोजक मुंकेश काबरा ने बताया महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। महोत्सव स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण होगा। बाबा के मंदिर को फूलों से सजाया जायेगा। सायं 7 बजे से भजन का कार्यक्रम शुरू होकर रात 10.30 बजे तक चलेगा। दिल्ली के भजन सम्राट पंकज राज द्वारा भजनों की गंगा महोत्सव स्थल पर प्रवाह की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक संजय सेठ, अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार, संयोजक मुकेश काबरा, उपाध्यक्ष राम किशोर कुंवर, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत सहित नीरज मुंजाल, देव सिन्हा (राजू) मनोरंजन शर्मा, दिलीप अग्रवाल, कार्तिक कर्मकार, मुन्ना वर्णवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सोनू वर्णवाल, आलोक अग्रवाल, सहित काफी संख्या में लोग लगे हैं।