लोरहरदगा : भाजपा नेता गोलीकांड में 4 लोग गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भाजपा नेता रतनू महतो गोलीकांड में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके पास से पिस्‍टल भी बरामद किया गया है। फिलहाल हत्‍या की वजह साफ नहीं हो पाई है। इस बीच दोपहर दो बजे उनका पार्थ‍िव शरीर चटकपुर स्थित आवास लाया जाएगा।

बतातें चलें कि महतो भाजपा के बूथ अध्‍यक्ष थे। घर में सोते वक्‍त उन्‍हें गोली मार दी गई थी। उन्‍हें घायल अवस्‍था में कुड़ू अस्‍पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें रांची रिम्‍स रेफर कर दिया गया था। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही रास्‍ते में उनकी मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि त्वरित करवाई करते हुए अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

कुड़ू थाना प्रभारी अनिल उरांव बारीकी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इनके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है। मामला आपसी विवाद का भी हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रतनू महतो के पार्थिक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा ले जाया गया है। लगभग 2 बजे पार्थिक शरीर को चटकपुर स्थित घर लाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से वहां पहुंचने की अपील की गई है।