अनुषा रंधावा को मिला लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। फिल्म ‘अमारिस’ की प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा को लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया। निर्मात्री ने अवार्ड लेकर कहा कि भारतीय फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक थे। उस महान हस्ती के नाम पर उनकी स्मृति में डॉ कृष्णा चौहान ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड का भव्य आयोजन पिछले 3 वर्षों से करते आ रहे हैं। उनके नाम का यह सम्मान पाकर मैं खुद को भाग्यशाली और गौरवांवित महसूस कर रही हूं।

आपको बता दें कि अजय कनौजिया के एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के द्वारा अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस को 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज किया जा रहा है। इसकी शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। अनुषा रंधावा प्रोड्यूसर होने के अलावा एक सिंगर, संगीतकार और एक लेखिका भी हैं। वह फिलहाल अपनी फिल्म अमारिस को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म में विक्रम का किरदार अवजीत सिंह ने किया है। यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। विक्रम और उदिता की लव स्टोरी दर्शकों को अवश्य पसंद आएगी। उदिता का रोल कृसाण बरेटो ने अदा किया है। फिल्म में किंशुक वैद्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।