जमशेदपुर के एनआईसी में भाग लेने रांची विश्‍वविद्यालय की टीम रवाना

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (एनआईसी) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 17 मई, 2022 को रांची विश्वविद्यालय की टीम आरयू मुख्यालय से रवाना हुई। सीवीएस की उपनिदेशक डॉ स्मृति सिंह एवं एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से उन्‍हें रवाना किया।

इस अवसर पर डॉ स्मृति सिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य से आपलोग जा रहे हैं, उसे साकार करना आप सभी का परमधर्म है। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अच्छा स्थान लाने के लिए ईमानदारी से मेहनत करें। समाज में सदभावना एवं अच्छा माहौल लाने में इस प्रकार के शिविर का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि 18 मई से 24 मई, 2022 तक जमशेदपुर के अर्का जैन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें झारखंड सहित 10 राज्यों के एनएसएस के 200 स्वयंसेवक शामिल होंगे। रांची विश्वविद्यालय के 4 स्वयंसेवक शामिल हो रहें हैं।

ये स्‍वयं सेवक हो रहे शामिल

1. प्रिंस तिवारी, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची।

2. दीक्षा कुमारी, रांची वीमेंस महाविद्यालय, रांची।

3. पूनम कुमारी, गोस्सनर महाविद्यालय, रांची।

4. आयुष चटर्जी, योगदा सत्संग महाविद्यालय, रांची।