वेटनरी कॉलेज में डॉग शो : डेजी बनी ओवरऑल चैंपियन

झारखंड
Spread the love

  • लिब्रा वर्ग में चैंपियन बनी बुन्नी

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित रांची वेटनरी कॉलेज में रविवार को पहली बार डॉग शो का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने की। उन्होंने शो आयोजन की प्रशंसा की। देश एवं घरेलु सुरक्षा में पालतू डॉग का अहम् योगदान है। इनके व्यवहार, आचरण, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं स्वामी भक्ति से वर्तमान समाज और लोगों को सीखने की आवश्यकता बताई।

डॉग शो के मुख्य जज आईटीबी के डिप्टी कमांडेंट डॉ गौतम कुमार पांडे एवं डॉग ट्रेनिंग सेंटर (पीआईएसएफ), रांची के डिप्टी कमांडेंट डॉ अरुण कुमार थे। शो में 50 से अधिक डॉग लवर्स ने अपने पालतू डॉग के साथ हिस्‍सा लिया। 7 स्पर्धाओं में उनकी उत्कृष्टता, कला एवं प्रतिभा को प्रदर्शित किया। स्मॉल ब्रीड में 15, उन्नत ब्रीड (जर्मन शेफर्ड) में 8, उन्नत ब्रीड (लेब्राडोर) 10, मध्यम ब्रीड में 5, लार्ज ब्रीड में 14, फैंसी राउंड में 26 और सबसे आज्ञाकारी इवेंट्स में में 25 डॉग लवर्स शामिल हुए।

जज कमेटी ने डॉग लवर्स अंशुल साह की डेजी को ओवरऑल विजेता चैंपियन घोषित किया। स्मॉल ब्रीड इवेंट में मनीषा किरो (ओरीयो) को प्रथम, यदुवेंद्र कुमार (बादल) को द्वितीय और महेंद्र (रॉकी) को तृतीय पुरस्कार मिला। उन्नत ब्रीड (लेब्राडोर) वर्ग में आरती सक्सेना (बुन्नी) को प्रथम, भाग्या (लीयो) को द्वितीय और अनीशा  (ब्रोवन्जी) को तृतीय पुरूस्कार मिला। उन्नत ब्रीड (जर्मन शेफर्ड) वर्ग में नवीन कुमार (रीयो) को प्रथम, मेघा (छोटू) को द्वितीय और अभिषेक (ब्रूनो) को तृतीय पुरस्कार मिला।

मध्यम ब्रीड वर्ग में अभिनाश (बोल्ट) ने पहला, देवानंद सिंह (जिम्मी) ने दूसरा और अलेक्स (एइसा) ने तीसरा  पुरस्कार जीता। लार्ज ब्रीड वर्ग में अभिजीत (जैक) ने पहला, अभिषेक (बेन) ने दूसरा एवं सागर (जेक्स) ने तीसरा पुरस्कार जीता। सबसे आज्ञाकारी वर्ग में सागर (जेक्स) ने पहला, अतुल (ओडिन) ने दूसरा और अंशुल (डेजी) ने तीसरा पुरस्कार जीता। पालतू डॉग की फैंसी स्पर्धा में विनीता को डोडो को पहला, डॉ वर्षा की लिली को दूसरा एवं मनीषा की ओरियो को तीसरा पुरस्कार मिला।

वेटनरी स्नातक छात्र-छात्राओं ने डॉग लवर्स में बीच पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया। पोस्टर निर्माण में सुरभि कुमारी को प्रथम, गगन श्री को द्वितीय और अंजेल केरकेट्टा को तृतीय पुरस्कार मिला।

सभी विजेताओं को डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद, डिप्टी कमांडेंट डॉ गौतम कुमार पांडे और डॉ अरुण कुमार द्वारा प्रमाण-पत्र, मैडल एवं विजेता ट्राफी प्रदान किया गया। इसके अलावा डॉग शो में शामिल सभी डॉग लवर्स को प्रमाण-पत्र एवं मेडल दिया गया।

डॉग शो स्थल में ओम पेट् क्लिनिक, एनिमल पेट क्लिनिक एंड शॉप, छोटानागपुर केनल, दी पेट ग्रूमिंग सैलून, शिवा हेल्थ केयर, पेट क्लिनिक, डर्टी पावस एवं लाइफ मेडिकल हॉल  फर्म द्वारा लगाये गये स्टाल में पालतू डॉग की चिकित्सा के सबंध में जागरुकता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा, दवा वितरण, टीकाकरण किया गया। स्वागत डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद ने कि‍या।

मौके पर डॉ एमके गुप्ता, डॉ जगरनाथ उराव एवं डॉ एके पांडे सहित कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। शो के आयोजन में शिक्षकों में डॉ पी कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ रविन्द्र कुमार एवं डॉ एके शर्मा तथा डॉ हिमांशु राज के नेतृत्व में छात्रों में सुरुभि‍ कुमारी, निहाल प्रतुष, सत्यम कुमार, दीपशिखा, श्रिया सुमन एवं अभिषेक मिश्र ने योगदान दिया।