Jharkhand Weather News

Jharkhand : मौसम केंद्र ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड को लेकर रांची मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका असर राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पड़ने वाला है। केंद्र के मुताबिक अगले-तीन चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश होगी। कई जगहों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

इन जिलों में बारिश के आसार

9 और 10 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

11 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

12 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

13 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

14 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां गर्जन के साथ वज्रपात

11 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

12 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।