‘जुगजुग जीयो’ के सेट पर वरुण धवन और अनिल कपूर की बॉन्डिंग

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। वरुण धवन और अनिल कपूर ने फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताया है। इसी कारण उनके बीच घनिष्ठ रिश्ता बनते दिख रहा है। अनिल कपूर का अपने काम के प्रति अनुशासन को देख वरुण धवन उनसे काफी प्रेरित हुए है। वहीं, सेट पर वरुण के समर्पण, जुनून और कड़ी मेहनत ने अनिल कपूर को भी प्रभावित किया है। दोनों एक दूसरे की तारीफ करते दिख रहे हैं।

दोनों के बोल से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्‍होंने पहली बार काम करते हुए साथ में बहुत ही मजेदार समय बिताया है। सूत्रों की माने तो यह दोनों एक दूसरे के साथ भविष्य में भी काम करना जारी रखना चाहते हैं। एक दूसरे की सिफारिश भी कर रहे हैं।

अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ का निर्देशन राज मेहता कर रहे है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म गुड न्यूज का भी निर्देशन किया था। यह फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।