Jharkhand : कल से चार दिन चलेगी लू, इन जिलों के लोग रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कई जिलों में 45 डिग्री सेल्‍स‍ियस तक पहुंच सकता है तापमान

रांची। झारखंड के कई जिलों में 9 अप्रैल से चार दिनों तक तक लू चलेगी। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है। केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। मौसम शुष्‍क और आसमान साफ रहेगा। इस दौरान कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की उम्‍मीद है।

ये जिले लू की चपेट में

मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

बचाव के करें ये उपाय

गर्मी की लहर कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य की चिंता का कारण बन सकती है। खासकर शिशु, बुजुर्ग और पुरानी बीमारि‍यों से ग्रस्‍त लोगों के लिए। उन लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की आशंका बढ़ जाती है, जो या तो लंबे समय तक धूप में रहते हैं या भारी काम करते हैं।

लू के दिनों में गर्मी की जोखिम से बचें। निर्जलीकरण से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। प्यास नहीं रहने पर भी पानी पि‍एं। गर्मी के संपर्क में आने से बचें। हल्के, हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें। शरीर को ढकें।

कपड़े, टोपी या छतरी आदि का उपयोग कर सिर या खुद को ढकें। हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।