मलयालम अभिनेता श्रीजीथ रवि को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनोरंजन
Spread the love

त्रिशूर (केरल)। पुलिस ने मलयालम अभिनेता श्रीजीथ रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद की गई थी। उसके खिलाफ दो नाबालिग लड़कियों ने शिकायत की थी। उनके खिलाफ पॉक्‍सो एक्‍ट में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक त्रिशूर पश्चिम पुलिस ने सार्वजनिक रूप से 2 नाबालिग लड़कियों के प्रति कथित अभद्र आचरण के आरोप में मलयालम अभिनेता श्रीजीथ रवि को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ 4 जुलाई को इन लड़कि‍यों ने शिकायत की थी। इनकी उम्र 14 और 9 साल है। पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बच्चियों ने शिकायत की कि उनके साथ एक काली गाड़ी में आए व्यक्ति ने अश्लील हरकतें की। बच्चों की शिकायत पर त्रिशूर पश्चिम पुलिस सक्रिय हुई। उसने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद अभिनेता श्रीजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

अभिनेता की उम्र 46 वर्ष है। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने 2005 में मलयालम फिल्म उद्योग में प्रवेश किया था। अब तक 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुका है। श्रीजीत को 2016 में इसी तरह के अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वह केस से बाहर निकलने में कामयाब रहे।