गरीबी से परेशान मां ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों संग लगाई आग, जानिए आगे…

देश बिहार
Spread the love

सुपौल। गरीबी से परेशान एक मां की दिल दहला देनेवाली खबर सुपौल से है। यहां एक मां ने बच्चों संग खुद को आग लगा ली। दिल को दहला देने वाली घटना पूरे इलाके में लोगों को स्तब्ध कर रखा है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने समय रहते दोनों को बचा लिया।

आनन-फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुपौल के त्रिवेणीगंज इलाके में पथरा वार्ड-एक की स्थानीय निवासी रूबी देवी का पति गुलाब साह लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। रूबी देवी अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है।

लोगों का कहना है कि पति ने कई माह से उसे पैसा नहीं भेज रहा। वह अपनी माली हालत को लेकर काफी दिनों से परेशान थी। रूबी देवी ने इससे पहले भी गरीबी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महिला ने घर के पीछे गड्ढा खोदकर दोनों बच्चों पर केरोसिन छिड़क आग के हवाले कर दिया था। बच्चों को आग के हवाले करने के बाद महिला ने अपने शरीर पर भी केरोसिन छिड़क ली थी।