jharkhand

झारखंड सरकार ने कई जिलों के एसपी को बदला, जानें कौन कहां गया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई जिलों के एसपी को बदल दिया है। इसका आदेश गृह विभाग ने 5 अप्रैल को जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

यहां हुई है पोस्टिंग

गोड्डा के एसपी वाईएस रमेश को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंशुमान कुमार रांची का नया सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर चाईबासा का एसपी बनाया गया है।

राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) रहे अमन कुमार को खूंटी का एसपी बनाया गया है।

जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट को देवघर का एसपी बनाया गया है।

धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है।

रांची के सिटी एसपी सौरभ को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है।

जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीना गोड्डा का एसपी बनाया गया है।

धनबाद के एएसपी मनोज स्वर्गियारी को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है।