बिहार म्यूजियम में बाल, महिला और बिहार दिवस पर इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश

देश बिहार
Spread the love

पटना। प्रत्येक वर्ष सात अगस्त को बिहार म्यूजियम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राज्य के बच्चे और बच्चियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा। महिला दिवस पर महिलाओं, बाल दिवस पर बच्चों और बिहार दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को बिहार म्यूजियम में निःशुल्क भ्रमण का मौका मिलेगा।

यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार संग्रहालय समिति के नवगठित शासी निकाय की पहली बैठक में लिया गया। 01 अणे मार्ग स्थित संकल्प में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर भी बिहार म्यूजियम में निःशुल्क भ्रमण की व्यवस्था का निर्देश दिया।