बिजली खरीदने के लिए जेबीवीएनएल को 1,690 करोड़ रुपए, रात 12 से सुबह छह बजे तक नहीं होगा पावर कट

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में भारी गर्मी और देशभर में जारी बिजली संकट के बीच झारखंड में भी बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है। लेकिन बिजली की कमी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बिजली जेबीवीएनएल खरीदेगा। राशि स्वीकृत कर दी गई है।

कैबिनेट की बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम को सब्सिडी के रूप में राज्य सरकार की ओर से 1,690 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।

इधर जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि लोडशेडिंग को रिशिड्यूल किया गया है। इसमें प्रयास होगा कि रात 12 बजे से सुबह के छह बजे के बीच लोडशेडिंग न की जाए। इससे संबंधित निर्देश सभी जीएम को दिया गया है।