लहेरियासराय। बिहार से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव किया गया है। यह घटना लहेरियासराय-हायाघाट के बीच हुई। इस घटना में यात्री बाल-बाल बच गये। उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। रेल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन लहेरियासराय से खुली थी। हायाघाट स्टेशन से पहले ही ट्रेक किनारे मौजूद कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दिया। पत्थरबाजी से एसी कोच संख्या बी 5 के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में बोगी के अंदर मौजूद महिला और पुरुष यात्री बाल-बाल बच गए।
ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचते ही कोच के यात्रियों ने घटना की शिकायत रेल विभाग के अधिकारियों से की। शिकायत मिलने के बाद रेल विभाग के सीएनडब्ल्यू कर्मी महादेव सिंह अपने साथी कर्मियों के साथ पहुंचकर क्षतिग्रस्त शीशा की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया।
घटना के संबंध में दरभंगा से नई दिल्ली जा रहे यात्री रंजीत कुमार झा ने बताया कि ट्रेन लहेरियासराय से निकली ही थी कि किसी ने इतना बड़ा पत्थर मारा कि शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बी 5 में ही 63 नंबर बर्थ पर हमारा सीट था। पत्थर लगने की वजह से शीशा के अंदर हॉल हो गया। कुछ महिला यात्रियों ने बताया कि लहेरियासराय से आगे बढ़ते ही आवाज हुई।
अचानक खिड़की के शीशा टूट गया। बड़ा सा पत्थर अंदर गिरा। इसमें किसी यात्री को कोई नुकसान नही पहुंचा है। घटना के बाद रेल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।