यूक्रेन की राजधानी कीव से पीछे हटी रूसी सेना, करने आई थी फतह

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बुरी खबर है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने पहुंची रूसी सेना पीछे हट गई है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्निहिव शहर से अब रूसी सेना पूरी तरह वापस जा चुकी है।

पेंटागन अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि रूसी सिर्फ छोटी आबादी वाले इलाकों पर नियंत्रण कर रहे हैं। बकौल किर्बी, यूक्रेन भेजी गई रूसी सेना की 130 बटालियनों में से 80 अभी भी देश में मौजूद हैं। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने दावा किया कि अभी तक रूस ने अपने 24 हजार जवान यूक्रेन से वापस बुला लिए हैं।