पुलिस को चकमा देकर पीएमसीएच से कैदी फरार

देश बिहार
Spread the love

पटना। पटना में अस्पताल से एक कैदी के फरार होने की खबर सामने आ रही। बताया जा रहा कि बेऊर केंद्रीय कारा से पुलिस अभिरक्षा में में तीन कैदियों को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया था। वहां से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिसवाले कैदी को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उसे ढूंढ़ने में उनके पसीने छूट रहे हैं। कैदी पेट दर्द की समस्या से बीमार था। लगभग दो साल से कैदी बेऊर जेल में बंद था। रसीद कटवाने के दौरान सिपाही को धक्का देते हुए कैदी फरार हो गया। दो लोग कैदी को फरार करवाने में शामिल थे। पुलिस ने जब पीछा किया तो गाड़ी छोड़कर सभी भाग निकले। वहीं भागने के क्रम में गाड़ी सहित कई एटीएम कार्ड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

कैदी को भगाने वाले लोग होटल विनायक में रुके थे, जो गोरिया टोली में स्थित है। हालांकि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले की सूचना पाकर पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अस्पताल परिसर का सीसीटीवी फूटेज देखा जा रहा। पुलिस दल बल के साथ कैदी को पकड़ने में लग गई है।