अजब कारनामा: एक नहीं 4 लड़कों के साथ भागी युवती, चारों ने शादी से किया मना, लॉटरी से किया शादी का फैसला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी के अंबेडकरनगर जिले से एक अजब खबर सामने आई है। जहां एक लड़की की शादी के लिए वर चुनने के लिए पंचायत बैठी। इस दौरान दूल्हे का चुनाव पर्ची डालकर किया गया। यह लड़की एक नहीं बल्कि चार-चार लड़कों के साथ घर से फरार हुई थी। इस लड़की को खुद भी नहीं पता था कि असल में वह किस लड़के को ज्यादा पसंद करती है।

मामला कोतवाली टांडा के अजीमनगर थाना इलाके का है. दरअसल, पांच दिन पहले चार लड़के एक लड़की को उसके घर से भगाकर ले गये थे। इन चारों ने इस दौरान लड़की को किसी रिश्तेदार के यहां छुपाकर रखा, लेकिन छानबीन में सभी पकड़े गए। पकड़े जाने के बाद लड़की के परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराने जा रहे थे, लेकिन तभी पंचायत ने इस मामले पर शादी का प्रस्ताव सामने रखा।

पंचायत में जब लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ शादी करना चाहती है, तो वह तय नहीं कर पा रही थी। इस मामले में मोड़ तब अब आया जब चारों में से किसी भी लड़के ने युवती से शादी के लिए हामी नहीं भरी। कोई भी लड़का उससे शादी करने को राजी नहीं था। जिसके बाद फैसले तक पहुंचने के लिए पंचों ने बातचीत की। एक अनोखी तरकीब निकाली कि युवती की शादी उसी लड़के से होगी जिसके नाम की पर्ची निकलगी।

चारों लड़कों के नाम की पर्ची बनाई गई। पर्चियों को कटोरी में रखा गया। फिर पंचों ने एक बच्चे से पर्ची उठवायी। पर्ची खोलते ही मामले में फैसला हो गया और शादी करा दी गई।