झारखंड में नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अंशुमान बने रांची के सिटी एसपी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के नौ आईपीएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। अब झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 के कमांडेंट अंशुमान कुमार रांची के नए सिटी एसपी बनाए गए हैं। वहीं सौरभ सिमडेगा के नए एसपी बने हैं। गोड्डा एसपी वाई एस रमेश अगले आदेश तक राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद पर रहेंगे। सुभाष चंद्र जाट देवघर के नए एसपी बनाए गए।

वहीं खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम का नया एसपी बनाया गया है। इसी तरह राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) अमन कुमार का तबादला करते हुए अगले आदेश तक खूंटी का नया एसपी बनाया गया है। धनबाद सिटी एसपी आर रामकुमार को लोहरदगा का नया एसपी बनाया गया है।

जमशेदपुर रूरल एसपी नाथू सिंह मीणा को गोड्डा का एसपी बनाया गया है। धनबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज स्वर्गियारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जामताड़ा का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारियों की पोस्टिंग हो गई है और उन अधिकारियों की कहीं पोस्टिंग नहीं हुई है, वैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय झारखंड में अपना योगदान देंगे।