weather alert

jharkhand : अगले 3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। अगले 3 घंटे में झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर कराची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। लोग सर्तक रहें।

मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले 1 से 3 घंटे में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसका असर बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा के इलाकों में देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र ने लोगों को चेतावनी के मद्देनजर सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है। सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की बात कही है।

मौसम के दरमियान लोगों को बिजली के खंभों से दूर रहने की बात कही है। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं होने और किसानों को मौसम सामान्य होने का इंतजार करने का सुझाव दिया है।