नारी सम्मान ग्रुप ने पुलिस जवान और अन्‍य को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। नारी सम्मान ग्रुप की महिलाओं ने लोहरदगा थाना टोली में गुरुवार को पुलिस जवान, नगरपालिका के सफाईकर्मी, छात्र और राहगीरों को सम्‍मानित किया। इस दौरान उन्‍हें बीच सतु, पानी एवं कोल्ड्रिंक आदि पिलाया। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर संस्‍था की रचना रॉय ने कहा कि इस बार काफी गर्मी पड़ रही है। भरी गर्मी के बीच कड़कड़ाती धूप में भी पुलिस बल के जवान, महिला पुलिस एवं नगर के सफाईकर्मी अपनी जिम्मेवारी को निभा रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि उनका हौसला बुलंद रखें।

रचना ने कहा महिला दिवस 8 मार्च से हम महिलाओं को जागरूक करने के लिये ग्रुप से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। आगे भी इस प्रकार की सेवा हमारे ग्रुप द्वारा लगातार किया जाएगा। पुलिस बल के जवानों ने ऐसे नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर रचना रॉय, रिमझिम पांडे, विनीता वर्मा, गुड़िया केसरी, मंजू सोनी, शमी बलाजिनप्पा, रंजू साहू, रेणु देवी आदि मौजूद थे।