नागपुरी म्यूजिक वीडियो ‘मोर सनम’ यूट्यूब पर कल होगा रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

रांची। नागपुरी म्यूजिक वीडियो ‘मोर सनम’ यूट्यूब पर 21 अप्रैल को रिलीज होगा। यह एक रोमांटिक नागपुरी म्यूजिक वीडियो है, जिसमें सनी सिंह और स्मृति द्विवेदी ने अभिनय किया है। इसका निर्माण झॉलीवुड टीवी ने किया है।

कंपनी के सीईओ गुड्डू जान ने बताया कि झॉलीवुड टीवी लगातार नागपुरी म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रिलीज कर रहा है। इससे पहले भी कई गीत रिलीज हुए हैं, जो यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है। बेहद ही आकर्षक तरीके से इस गाने का ऑडियो वीडियो तैयार किया गया है।

गीत के गायक विवेक नायक और ज्योति साहू हैं। गीतकार भूषण नायक, संगीतकार हर्ष उपाध्याय, कॉन्सेप्ट गुड्डू जान, वीडियो निर्देशक तुषार केशरवानी हैं। निर्माता विजय कुमार, सिनेमेटोग्राफर अनुज आर मौर्या और एडिटर विवेक वीएफएक्स हैं।