नागपुरी फिल्‍म का म्‍यूजिक वीडियो ‘चांद सितारों में’ रिलीज, यहां देखें

मनोरंजन
Spread the love

रांची। शिवा म्यूजिक ने नागपुरी फिल्म करमा धरमा का म्यूजिक वीडियो ‘चांद सितारों में’ रिलीज किया। यह गाना शिवा म्यूजिक हमर झारखंड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अन्य गाने भी एक-एक कर रिलीज किए जायेंगे। फिल्म भी जल्दी ही रिलीज होगी।

शिवा म्यूजिक ने फिल्म के डिजिटल राइट्स ले लिए हैं। इसे शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। अन्य डिजिटल मंच पर भी फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की कहानी मनोरंजक और पारिवारिक है। इसमें दिनेश देवा, कैलाश जैक्सन, मोनू राज, वर्षा ऋतु, शिवानी, पूनम सिंह, नागपुरी झूमर सम्राट पद्मश्री मुकुंद नायक, देवदास विश्वकर्मा व अन्य ने अभिनय किया है।

फिल्म के गीत को पवन रॉय, पंकज रॉय, मनोज झारखंडी, ज्योति साहू, सुमन गुप्ता ने आवाज दी है। गीतों को राज रॉय, ज्योति साहू, सरिता व मनोज झारखंडी ने लिखा है। इस फिल्म के निर्देशक पप्पू खान, निर्माता बानी महतो व देवेंद्र कुमार, संगीत बंटी स्टूडियो है।