लड़की की हो रही थी शादी, मुखिया ने पुलिस को दी सूचना, फिर …

देश बिहार
Spread the love

समस्‍तीपुर। लड़की की शादी हो रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही मुखिया ने एक्‍शन एड टीम को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। उसने शादी रूकवा दी। यह मामला बिहार के समस्‍तीपुर जिले की कुबौलीराम पंचायत के वार्ड संख्या-7 का है।

जानकारी के मुताबिक कुबौलीराम पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी जयराम महतो अपनी बेटी की शादी कर रहे थे। इस बात की भनक लगते ही मुखिया रामबाबू सिंह ने एक्‍शन एड टीम को इसकी जानकारी दी।

एक्शन एड टीम ने चाइल्ड वेलफेयर पुलिस ऑफिसर रामकुमार रविदास, बंगरा थाना और चाइल्डलाइन आयशा को सूचना दी गयी। इसके बाद सभी विवाह स्‍थल पर पहुंच गये। शादी रूकवा दी। दरअसल, लड़की की उम्र महज 14 साल है।