Jharkhand Weather News

Jharkhand weather : आंधी-बारिश और वज्रपात के साथ चलेगी लू, अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चलगी। इस बीच लू का प्रकोप भी जारी रहेगा। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

इन जिलों में चलेगी लू

26 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कुछ जगहों पर लू चलेगी।

27 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कई इलाकों में लू चलेगी।

28 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलेगी।

29 अप्रैल से बारिश

केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल से 1 मई तक आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ पूर्वी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में देखने को मिलेगा।

29 को ही वज्रपात

मौसम केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलने की आशंका है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है। इसका प्रभाव गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में देखने को मिलेगा।