जांच करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का झेलना पड़ा विरोध, बैरंग लौटी

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चतरोचट्टी थाना अंतर्गत चतरो चट्टी ग्राम ‌‌में एक मामले की जांच करने चतरोचटी थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस जवानों को बैरंग लौटना पड़ा।

घटना बीते 10 अगस्त की है। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक विनोद भुइयां की पत्नी घर से किसी के साथ कहीं चली गयी थी। दो दिन के बाद 12अगस्त को दूसरे गांव के ग्रामीणों द्वारा उक्त महिला को चतरोचट्टी थाना को सौंपा गया। महिला के पति ने थाना में अपनी पत्नी की गुमशुदा होने की सूचना दी थी। घटना में पुलिस द्वारा पड़ताल किये जाने के बाद और लड़के द्वारा पत्नी को अपनाने से इंकार करने पर लड़की अपने मायके गिरिडीह चली गयी।

सोमवार को लड़की की मां और अन्य सगे संबंधी चतरोचटी गांव दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे। वे शादी में लड़के को दिये गये सामान लेने आये थे। सभी लड़की के साथ लड़के के घर पहुंचे। वहां लड़का पक्ष के सगे संबंधी सहित आसपास के गांव वाले विरोध करने लगे। हो हल्ला करते हुए सामान देने का विरोध करने लगे। इस बीच लड़की पक्ष के लोगों ने चतरोचट्टी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ‌‌पुलिस वहां पहुंची। जांच पड़ताल करने में जुट गई। ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जाने लगा। उनका कहना था कि एक भी सामान नहीं जाने देंगे और ना ही लड़की को रहने देंगे।

ग्रामीणों ने लड़की पर गांव को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लड़की पक्ष को मदद करने का आरोप लगाया। पुलि‍स का भी विरोध किया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस को वापस जाने को कहा। पुलिस शांति व्‍यवस्था कायम रखने और स्थिति को समझते हुए वापस लौट गई।

घटना के संबध‌ मे थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने कहा मैं अनुमंडल कार्यालय में क्राइम मिटिंग‌ में गया था। घटना की जानकारी ली। थाना के सभी स्टॉफ संयम से काम लिये। घटना स्थल से लौट गये। लड़की पक्ष वाले सभी सामान को छोड़कर लड़की को लेकर  गिरिडीह चले गये। साथ में लड़का विनोद भी अपने ससुराल चला गया।