अब महिलाएं भी चलाएंगी उर्वरक प्रतिष्‍ठान, मिले लाईसेंस और मशीन

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। अब महिला उर्वरक प्रतिष्ठान चलाएंगी। रांची जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में 06 सितंबर को 21 ePOS मशीन का वितरण नये उर्वरक विक्रेताओं को किया गया। इसमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं।

जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि लड़कियों ने रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय से डिप्लोमा की पढ़ाई की है। किसानो की सेवा की शुरुआत कर रही है। इस क्रम में इन्हें रांची जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय से उर्वरक लाईसेंस प्रदान करते हुए ePOS मशीन उपलब्ध कराया गया।

यह ePOS मशीन उर्वरक निर्माता कंपनी इंडोरामा के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में इंडोरामा के पदाधिकारी अखिलेश उपाध्याय एवं राज्य नोडल पदाधिकारी, डीबीटी चंदन सिंह भी उपस्थित थे।