फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्‍कूल, रांची में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में 25 अप्रैल को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भावी परीक्षार्थियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उन्हें 16 घंटे की पढ़ाई करनी चाहिए। पहले पेपर की तैयारी के साथ-साथ बाकी सभी विषयों पर भी समयानुसार ध्यान देना चाहिए। बोर्ड परीक्षा के बाद अपने करियर ऑप्शन के बारे में ध्यान पूर्वक सोंचे। उस पर अमल करें।

कार्यक्रम की रुपरेखा श्रीमती अंकिता, श्रीमती शिप्रा एवं ध्रुव ने तैयार की थी। वर्तमान सत्र के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने इसे साकार किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं शुभकामना पत्र प्रदान किया।