झारखंड के इन जिलों में 29 से होगी बारिश, यहां चलती रहेगी लू

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में 29 अप्रैल से बारिश होगी। कुछ इलाकों में लू भी चलती रहेगी। राज्‍य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार और गुरुवार को मौसम शुष्‍क रहेगा। आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 अप्रैल को दी।

यहां लू चलेगी

मौसम केंद्र के मुताबिक 27 अप्रैल को रांची, गिरिडीह, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

इसी तरह 28 और 29 अप्रैल को रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

यहां होगी बारिश

केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल को आंशिक बादल छाय रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

30 अप्रैल को आंशिक बादल छाय रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

1 और 2 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ राज्‍य में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।