IAS पूजा सिंघल मामले में ED का बिहार और झारखंड में छापा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड कैडर की IAS पूजा सिंघल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड और बिहार में 24 मई की सुबह छापेमारी की। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के मुजफ्फरपुर में छह ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

पूजा सिंघल प्रकरण में सोमवार को साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार से ईडी ने लंबी पूछताछ की थी। उसने कई इनपुट दिए थे। इसके बाद ईडी ने मंगलवार की सुबह दबिश दी।

जानकारी के मुताबिक रांची में भगवती कंस्‍ट्रक्‍शन के अनिल झा के लगभग छह ठिकानों को ईडी खंगाल रही है। उनके रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में भी छापेमारी की गई है। ईडी को अनिल झा और आईएएस पूजा सिंघल के बीच व्‍यापारिक संबंध की जानकारी मिली है।

जानकारी हो कि इससे पहले भी ईडी पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, उनके सीए और अन्‍य करीबियों के ठिकानों पर छापा मार चुकी है। इस क्रम में नकद 19 करोड़ रुपये मिले  थे। इसके बाद से पूजा को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है।