विश्व योग महोत्सव के लिए पद्मश्री इंद्रा उदयाना को बतौर मुख्य अतिथि दिया आमंत्रण

खेल
Spread the love

नई दिल्‍ली। यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा भारत में उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद में 26 और 27 जून, 2022 विश्व योग महोत्सव कराया जा रहा है। इस महोत्सव में विश्वभर के अलग-अलग देशों के योग प्रेमी आने वाले हैं।

भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य प्रह्लाद भगत, अंतरास्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ज्योति सिंह ने पद्मश्री से सम्मानित इंद्रा उदयाना से मिले। उन्‍हें मुख्‍य अतिथि के रूप में महोत्‍सव में आने का आमंत्रण दिया।

पद्मश्री इंद्रा उदयाना इंडोनेडिया में योग का गांधीपुरी आश्रम, बाली चलाते हैं। यहां भारत के बहुत से बच्चे को नि:शुल्क पढ़ाया जाता है। सांथ ही इंद्रा उदयाना UYA/UYSF के इंडोनेशिया के अध्यक्ष भी हैं।