गुड फ्राइडे का पवित्र सप्ताह शुरू, धूमधाम से मनाया गया खजूर इतवार

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। गुड फ्राइडे का पवित्र सप्ताह प्रारंभ खजूर परब (पाम संडे) से हो गया है। प्रभु का रूपांतरण महागिरजाघर कैथोलिक चर्च में अहले सुबह पाम संडे का मिस्सा पूजा और शोभायात्रा सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में पल्ली पुरोहित फादर एंटोनी, रेमंड सोरेंग, टॉमी, जय प्रकाश, मनोज तिर्की, पौलुस बाखला, आनंद एस जे, आकाश और अब्राहम के साथ सर्वप्रथम महागिरजाघर परिसर में अवस्थित मैदान में शोभायात्रा प्रारम्भ किया गया।

बिशप आनंद जोजो ने कोमल खजूर के डाली में आशीष किया, जिसे विश्वासियों ने अपने हाथ में लेकर शोभायात्रा में भाग लिया और प्रार्थना करते हुए महागिरजाघर में प्रवेश किया। फादर पौलुस ने मिस्सा पूजा के विधि-विधान का परिचय देते हुए विश्वासियों को भक्तिभाव से सराबोर करते हुए उद्घोषक का काम किया। मारियमपुर के विश्वासी गण और मोंटफोर्ट स्कूल के उपयाजकों ने मिलकर मिस्सा पूजा, गीत और दुःखभोग पाठ का संचालन किया।

बिशप आनंद जोजो ने अपने संदेश में कहा कि आज का पाम संडे के दिन प्रभु येसु का येरूसलेम में भव्य स्वागत खजूर की कोमल डालियों से किया जाता है। प्रभु येसु इस संसार में मानव रूप ले कर आये, मानव जाति को पाप से मुक्ति दिलाने। अंत में फरदीनंद लकड़ा ने आज के समारोह को सफल बनाने में सभी का धन्यवाद किया।

खजूर की डालियों को विश्वासी ने अपने घर ले गए।आज के मिस्सा पूजा को सफल बनाने में एस्थेर एक्का, सरोज गुड़िया, शिशिर तिग्गा, सिंगराय सुंडी आदि ने सहयोग किया।